अरविंद केजरीवाल ने कहा- 'रिंकिया के पापा' को हराना है, मनोज तिवारी ने दिया जवाब
दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में रोड शो के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कन्हैया को जितवाना है और 'रिंकिया के पापा' को हराना है। इस पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, "'रिंकिया के पापा' का मतलब बेटी का पिता होता है।"