अरशद नदीम के फेक 'X' अकाउंट पर रिप्लाई करते हुए हरभजन ने दी बधाई, हुए ट्रोल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पेरिस ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने पर पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को बधाई देते हुए उनके फेक 'X' अकाउंट पर रिप्लाई कर दिया जिसे लेकर वह ट्रोल हो गए। एक फैन ने पोस्ट पर लिखा, "हरभजन हमेशा ऐसी गलती करके पाकिस्तानी मीडिया को रोचक कंटेंट उपलब्ध करवाने का काम करते रहते हैं।"