अरशद नदीम के भाई ने बताया, क्यों नदीम ने क्रिकेट को छोड़कर जैवलिन को चुना
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम के भाई शाहिद ने बताया है कि परिवार द्वारा खर्च नहीं उठा पाने के कारण पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर नदीम ने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, "हमारे परिवार में 9 सदस्य हैं...हमारे पिता एक मज़दूर हैं और वह अकेले कमाने वाले थे।" उन्होंने बताया कि स्कूली दिनों में नदीम हर खेल खेलते थे।