अरशद वारसी की पत्नी ने हाथी का इस्तेमाल करने पर की अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट की आलोचना
पूर्व वीजे व ऐक्टर अरशद वारसी की पत्नी मरिया गोरेटि ने अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में सजावट के लिए हाथी का इस्तेमाल किए जाने की तस्वीर शेयर की है। इसकी आलोचना करते हुए उन्होंने लिखा, "मुझे नहीं लगता कि किसी जानवर के साथ ऐसा होना चाहिए...खासकर ऐसे जानवर जिन्हें रेस्क्यू और पुनर्वासित किया जा रहा हो।"