अरहर और उड़द दाल पर लगा स्टॉक लिमिट, दाम बेकाबू होने से पहले सरकार ने कर दिया काम
सरकार ने दालों की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने और जमाखोरी रोकने के लिए तमिलनाडु सरकार के अरहर-उड़द दाल पर स्टॉक लिमिट लगाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। इसके तहत थोक विक्रेताओं के लिए अधिकतम 200-टन और खुदरा विक्रेताओं के लिए 5-टन की सीमा तय की गई। सरकार बाज़ार में 38-लाख टन के बफर स्टॉक से भी दालें उतारेगी।