अरिजीत के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान धोनी के लिए चीयर करते दर्शकों का वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान झूम रहे सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी के लिए चीयर करते दर्शकों का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में धोनी डगआउट में बैठकर अरिजीत के परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। गौरतलब है, धोनी शुक्रवार को आईपीएल में सबसे उम्रदराज़ कप्तान बन गए।