अरुणाचल प्रदेश में केरल का डॉक्टर दंपति और उनकी महिला मित्र होटल में मिले मृत
अरुणाचल प्रदेश में एक होटल के कमरे में मंगलवार तड़के केरल का डॉक्टर दंपति और उनकी एक महिला मित्र संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। बकौल रिपोर्ट्स, डॉक्टर का शव बिस्तर पर था और उनकी पत्नी का शव फर्श पर जबकि उनकी मित्र का शव वॉशरूम में मिला। परिजन के मुताबिक, दंपति काले जादू के जाल में फंस गया था।