अरुणाचल में बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए रविशंकर व तरुण चुघ बनाए गए पर्यवेक्षक
बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। गौरतलब है कि बीजेपी ने 60 सीटों वाली अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव में 46 सीटें जीती हैं। मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत बीजेपी के 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते हैं।