अरुणाचल सीमा के निकट बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है चीन: सेना के ईस्टर्न कमांड चीफ
सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट-जनरल आर.पी. कलिता ने कहा कि चीन अरुणाचल सीमा के पास अपने बुनियादी ढांचे व परिचालन क्षमता में वृद्धि कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, "हम स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं...हम भी सीमा के पास संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत अपने बुनियादी ढांचे को लगातार उन्नत कर रहे हैं।"