'अरोड़ा सिस्टर्स' शो में नज़र आएंगे मलाइका के पूर्व पति अरबाज़ व बॉयफ्रेंड अर्जुन: रिपोर्ट

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के आगामी शो 'अरोड़ा सिस्टर्स' में उनके पूर्व पति अरबाज़ खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नज़र आएंगे। हालांकि, दोनों शो में एक साथ नज़र नहीं आने वाले हैं क्योंकि दोनों के एपिसोड्स अलग होंगे। गौरतलब है, यह शो मलाइका व उनकी बहन अमृता अरोड़ा के निजी व पेशेवर ज़िंदगियों पर आधारित होगा।

Load More