अर्जुन और सलमान के बीच भले ही आज अनबन है लेकिन अर्जुन को हीरो उन्होंने ही बनाया: बोनी कपूर
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा है कि उनके बेटे व ऐक्टर अर्जुन कपूर और अभिनेता सलमान खान के बीच भले ही आज अनबन है लेकिन अर्जुन को हीरो उन्होंने ही बनाया है। उन्होंने कहा, "सलमान ने मुझे कहा था कि 'अर्जुन में अभिनेता वाले सभी गुण हैं'। उन्होंने अर्जुन को अभिनेता बनाने की ज़िम्मेदारी खुद पर ली थी।"