अर्जुन को सलाह देने वाले हम कौन होते हैं जब उनके पिता इतने बड़े खिलाड़ी रहे हैं: कपिल

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल-2022 में भी डेब्यू नहीं होने पर कपिल देव ने कहा, "हर कोई उनके बारे में क्यों बात कर रहा है? उन्हें अपना क्रिकेट खेलने दें और सचिन से तुलना न करें।" बकौल कपिल, "अर्जुन पर दबाव न डालें...हम उन्हें सलाह देने वाले कौन होते हैं...जब उनके पिता इतने बड़े खिलाड़ी रहे हैं?"

Load More