अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई से मांगा एनओसी, गोवा के लिए खेल सकते हैं घरेलू क्रिकेट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स हैं कि सचिन तेंदुलकर के बेटे व क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में अगले सत्र से मुंबई की टीम छोड़कर गोवा की ओर से खेल सकते हैं। खबरों के मुताबिक, 22-वर्षीय अर्जुन ने इसके लिए मुंबई क्रिकेट संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने के लिए आवेदन किया है। गौरतलब है, अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।