अर्जुन राम मेघवाल ने कानून मंत्री के तौर पर संभाला पदभार, कहा- विश्वास पर खरा उतरूंगा
अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को देश के नए कानून मंत्री के तौर पर पदभार संभाल लिया। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी मेघवाल को किरण रिजिजू की जगह यह पद सौंपा गया है। पद संभालने के बाद मेघवाल ने कहा, "जो विश्वास मुझ पर दिखाया गया है उस विश्वास पर खरा उतरूंगा। सभी को न्याय मिले, यही हमारा उद्देश्य है।"