अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया बेटे को जन्म

ऐक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड व दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियादेस ने गुरुवार को एक बेटे को जन्म दिया। गैब्रिएला को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और नवजात के स्वागत के लिए गैब्रिएला के माता-पिता भी दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुंचे थे। पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अर्जुन की पहले ही 2 बेटियां हैं।

Load More