अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा- हकीकत या एआई?
अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड व दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियादेस ने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है, "हकीकत या एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)?" इस पर ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन ने कमेंट किया, "आपके और आपके खूबसूरत परिवार के लिए बहुत खुश हूं।" ऐक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने लिखा, "कामना कर रही हूं कि यह हकीकत होगी।"