अर्जुन से कहा था कि 15 दिन के लिए भूल जाइए आप सचिन के बेटे हैं: उन्हें ट्रेनिंग देने पर योगराज
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेनिंग देने वाले योगराज सिंह ने कहा है, "मैंने उनसे कहा था कि उन्हें 15 दिनों के लिए भूलना होगा कि वह सचिन के बेटे हैं।" युवराज सिंह के पिता योगराज ने कहा, "तेंदुलकर का बेटा होने के कारण...कोच उन्हें ज़्यादा तवज्जोह देते हैं।" अर्जुन ने अपने रणजी डेब्यू पर शतक जड़ा है।