अर्जुन से हमेशा कहती हूं कि मैं उनके साथ बूढ़ी होना चाहती हूं: मलाइका अरोड़ा
ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी के सवाल पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें अपने सभी पत्ते एकसाथ खोलने चाहिए...मैं उनसे (अर्जुन) हमेशा कहती हूं कि मैं उनके साथ बूढ़ी होना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, "हमें अपनी ज़िंदगी से प्यार है...बाकी का हम पता लगा लेंगे...मुझे पता है कि वह मेरा आदमी है।"