अर्जेंटीना और मेसी के लाखों भारतीय प्रशंसक खुश हैं: टीम के फीफा विश्व कप जीतने पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप 2022 जीतने पर ट्वीट किया है, "यह सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा।" उन्होंने अर्जेंटीना को बधाई देते हुए कहा, "टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।" प्रधानमंत्री ने कहा, "इस जीत से अर्जेंटीना और (लियोनेल) मेसी के लाखों भारतीय प्रशंसक खुश हैं।”