अर्जेंटीना की जीत का जश्न मनाने के लिए ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर उमड़े 40 लाख लोग
अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप 2022 जीत का जश्न मनाने के लिए तकरीबन 40 लाख लोग ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर उमड़े और टीम ने मंगलवार को खुली छत वाली बस में परेड निकाली। गौरतलब है, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडिज़ ने मंगलवार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया था ताकि देश जीत का जश्न मना सके।