अर्जेंटीना की महिला क्रिकेट टीम ने 3 टी20I मैचों में बनाए 1,060 रन; लगाए सिर्फ 2 छक्के
अर्जेंटीना-चिली की महिला क्रिकेट टीमों के बीच हुई टी20I सीरीज़ में अर्जेंटीना ने 3 मैचों में 1,060 रन बनाए जिसमें 2 छक्के शामिल हैं। अर्जेंटीना ने क्रमश: 427/1, 300/6 और 333/1 का स्कोर बनाया जबकि चिली की टीम क्रमश: 63, 19 और 22 रन पर ऑल-आउट हो गई। सीरीज़ में चिली की बल्लेबाज़ 21 बार डक पर आउट हुईं।