अर्जेंटीना की विश्व कप जीत के बाद कोलकाता की सड़कों पर सैकड़ों लोगों ने मनाया जश्न

अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप जीतने के बाद रविवार रात कोलकाता में सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर जश्न मनाया। सामने आए वीडियोज़ में लोग अपने हाथों में लियोनेल मेसी की तस्वीरें पकड़े, सड़कों पर नाचते और जुलूस निकालते दिखे। एक ट्विटर यूज़र ने जुलूस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "लगता है जैसे कोलकाता ने विश्व कप जीत लिया है।"

Load More