अर्जेंटीना के खिलाफ जीत के बाद सऊदी अरब के फैन्स ने किया रोनाल्डो का 'सिउ' सेलिब्रेशन
फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप सी मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ सऊदी अरब की 2-1 से जीत के बाद लुसैल स्टेडियम के बाहर सऊदी अरब के फैन्स का क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 'सिऊ' सेलिब्रेशन मनाने का वीडियो वायरल हो गया है। सऊदी ने पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में 2 गोल दागकर मैच जीत लिया।