अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा विश्व कप फाइनल से पहले फ्रांस की टीम में हुआ वायरस का आउटब्रेक
अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल से पहले फ्रांस की टीम में वायरस का आउटब्रेक हुआ है। फ्रांसीसी फुटबॉल फेडरेशन ने शुक्रवार को कहा कि डिफेंडर राफेल वरान और इब्राहिमा कोनाटे बीमार होने के कारण ट्रेनिंग नहीं कर पाए। इससे पहले ऐड्रियन रैबियट और डायो उपामेकानो वायरस के कारण फ्रांस का सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाए थे।