अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप जीतने के बाद ब्यूनस आयर्स में जश्न मनाते दिखे लाखों लोग
अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप जीतने के बाद देश की राजधानी ब्यूनस आयर्स में जश्न मनाते लाखों लोगों का एक ड्रोन फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में लोग अर्जेंटीना के झंडे और मेेसी व मैराडोना के पोस्टर के साथ ऐतिहासिक ऑबेलिस्को डी ब्यूनस आयर्स स्मारक के पास इकट्ठा होकर जश्न मनाते दिखे।