अर्जेंटीना में एयर होस्टेस और केबिन चीफ ने विमान के विंग पर खिंचवाईं तस्वीरें; हुई आलोचना
अर्जेंटीना में स्विस इंटरनैशनल एयरलाइंस के केबिन क्रू ने एक विमान के विंग पर तस्वीरें खिंचवाईं जिसकी एयरलाइन ने आलोचना की है और उनके खिलाफ ऐक्शन लिया जा सकता है। वायरल तस्वीरों-वीडियोज़ में एक एयर होस्टेस, केबिन चीफ और क्रू का अन्य सदस्य विंग पर दिख रहा है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"