अर्जेंटीना में दिखे कॉटन बॉल्स जैसे दुर्लभ बादल, वायरल हुआ वीडियो
अर्जेंटीना में कॉटन बॉल्स (रूई के गोलों) जैसे दिखने वाले बादलों से ढके आसमान का वीडियो वायरल हो गया है। इस दुर्लभ घटना को ममैटस क्लाउड कहा जाता है। लोगों ने इन्हें 'मार्शमैलो' और 'कॉटन वुल' कहा। इन बादलों का संबंध आमतौर पर गरज से होता है और वे भारी बारिश, बिजली और ओलावृष्टि के आगमन का संकेत देते हैं।