अर्जेंटीना से 100 साल पहले गायब हुईं नीले व स्लेटी रंग की विशाल व्हेल दोबारा आईं नज़र
अर्जेंटीना के पैटागोनियन तट से तकरीबन 100 साल पहले गायब हुईं नीले व स्लेटी रंग की विशाल 'से व्हेल' दोबारा नज़र आई हैं। जीवविज्ञानी मरियानो कॉसकारीला ने बताया, "शिकार की वजह से ये व्हेल गायब हो गई थीं, ये विलुप्त नहीं हुई थीं बल्कि कम हो गई थीं।" उन्होंने कहा, "हम इसे वैश्विक स्तर पर...एक बड़ी सफलता मान सकते हैं।"