अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट के लॉन्च के लिए शुरू हुआ काउंटडाउन, इसरो ने शेयर की तस्वीर
इसरो ने बुधवार को बताया कि जीएसएलवी-एफ10/ईओएस-03 मिशन के लॉन्च के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल जीएसएलवी-एफ10 गुरुवार को सुबह 5:43 बजे श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट ईओएस-03 को लॉन्च करेगा। इसरो ने रॉकेट की तस्वीर शेयर कर बताया कि लॉन्च मौसम पर भी निर्भर करेगा।