अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए पाक सरकार ने लग्ज़री वस्तुओं के आयात पर लगाया प्रतिबंध
पाकिस्तान ने देश में अर्थव्यवस्था को स्थिर करने व विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए सभी गैर-ज़रूरी लग्ज़री वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा कि इस निर्णय से देश की बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत होगी। प्रतिबंधित वस्तुओं में कार, मोबाइल फोन, घरेलू उपकरण और कॉस्मेटिक्स भी शामिल हैं।