अर्थशास्त्रियों ने स्वीडन में उच्च महंगाई दर के लिए बियॉन्से को ठहराया ज़िम्मेदार

अर्थशास्त्रियों ने मई 2023 में स्वीडन में अनुमान से अधिक 9.7% की महंगाई दर के लिए गायिका बियॉन्से को ज़िम्मेदार ठहराया है। पिछले महीने बियॉन्से ने 7-साल में अपने पहले सोलो टूर को स्वीडन से शुरू किया था जिससे वहां होटलों का किराया बढ़ा था। एक अर्थशास्त्री के मुताबिक, बियॉन्से के टूर के कारण मई में महंगाई दर उच्च रही।

Load More