अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के निधन की अफवाहों का उनकी बेटी ने किया खंडन
अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के निधन की अफवाहों का उनकी बेटी नंदना देब सेन ने खंडन किया है। गौरतलब है कि सेन को वेलफेयर इकोनॉमिक्स में योगदान के लिए 1998 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला था और वह इकोनॉमिक्स में नोबेल पाने वाले पहले भारतीय हैं। सेन को 1999 में भारत रत्न से नवाज़ा गया था।