अर्शदीप ने ऋतुराज गायकवाड़ व रवि बिश्नोई के साथ शेयर की 'डायमंड व गोल्डन डक' सेल्फी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I में शून्य पर आउट हुए अर्शदीप सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई के साथ सेल्फी शेयर की है। उन्होंने अपने और ऋतुराज के ऊपर डायमंड डक जबकि बिश्नोई के ऊपर गोल्डन डक की इमोजी लगाई। एक फैन ने लिखा, "भाई...खुद को ट्रोल कर रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "एक फ्रेम में...कई सारे डक।"