अर्शदीप सिंह की चौथी नो-बॉल पर हार्दिक पंड्या के रिऐक्शन का वीडियो हुआ वायरल
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में गुरुवार को भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह ने रिकॉर्ड 5 नो-बॉल डालीं। 19वें ओवर में अर्शदीप की चौथी गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका का कैच पकड़ा गया लेकिन अंपायर ने उसे नो-बॉल करार दिया। अर्शदीप की इस चौथी नो-बॉल पर हार्दिक पंड्या ने हाथों से चेहरा ढक लिया जिसका वीडियो वायरल हुआ है।