अल-असद के रूस भागने के बाद US ने सीरिया में ISIS के 75 ठिकानों पर किया हमला
सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के रूस भाग जाने के बाद अमेरिका ने सीरिया में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के 75 ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि आईएसआईएस सीरिया में खुद को पुनः स्थापित करने के लिए हर तरह का फायदा उठाने की कोशिश करेगा लेकिन वह ऐसा होने नहीं देंगे।