अलेक्जे़ंडर ज़्वेरेव बने 89 साल बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष, मिले ₹31 करोड़
विश्व नंबर-3 अलेक्जे़ंडर ज़्वेरेव ने फ्रेंच ओपन-2026 पुरुष एकल फाइनल में इटली के विश्व नंबर-14 फ्लेवियो कोबोली को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। ज़्वेरेव ने मुकाबला 6-1, 4-6, 6-4, 6-7(5-7), 6-1 से जीता। वह 89 साल में फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब जीतने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बने। उन्हें €2.8 मिलियन (करीब ₹31-करोड़) की पुरस्कार राशि मिली।