अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन ने सोमालिया के होटल में किया हमला, 32 लोगों की हुई मौत
अल-कायदा से जुड़े एक आतंकी संगठन ने सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्री तट पर स्थित एक होटल पर हमला कर दिया है जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई। हमले में 63 अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले की ज़िम्मेदारी अल-कायदा के पूर्वी अफ्रीकी सहयोगी अल-शबाब ने ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद गोलीबारी हुई थी।