यूपी में हलवाई को अपनी ऑडी कार से कुचलने वाले BJP नेता के भतीजे ने किया सरेंडर

अलीगढ़ (यूपी) में हलवाई मनोज सिंह को ऑडी से कुचलने के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे विक्रांत ने सरेंडर कर दिया। बकौल पुलिस 20-अक्टूबर की रात हॉर्न बजाने को लेकर मनोज की ऑडी सवार लोगों से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि कुछ दूर आगे ऑडी ने बाइक को जानबूझकर टक्कर मारकर मनोज पर गाड़ी चढ़ा दी।

Load More