अल्ट्रा-एज पर भरोसा नहीं लेकिन गेंद जायसवाल के बल्ले से लगकर गई थी: कमिंस
मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को विवादित तरीके से कैच आउट दिए जाने पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा है, "यह साफ लग रहा था कि गेंद जायसवाल के बल्ले से लगकर गई थी।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी को भी अल्ट्रा-एज पर पूरा भरोसा है।"