अल नीनो के बीच पनामा की ओर पलायन कर रहे पेरू-चिली के स्थानीय पक्षी
पनामा के शोधकर्ताओं ने बताया है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो के बीच पेरू और चिली में पाए जाने वाले समुद्री पक्षी पनामा की खाड़ी के आसपास नज़र आ रहे हैं। महासागर के गर्म होने से मछलियों के दूर चले जाने के कारण भोजन की तलाश में इन्हें पलायन करना पड़ा। इससे उनके प्रजनन-चक्र पर असर पड़ सकता है।