अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश संग मिलकर काम करे केंद्र: इस्कॉन बेंगलुरु
कर्नाटक के बेंगलुरु इस्कॉन के अध्यक्ष मधु पंडित दास ने कहा है कि भारत सरकार से अनुरोध है कि वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पड़ोसी देश संग मिलकर काम करे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर वह बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा, "सनातन धर्म के अनुयायी गंभीर खतरे में हैं।"