अल्बानियाई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ की आतिशबाज़ी व फेंके पत्थर; वीडियो आया सामने
यूरोप के अल्बानिया में प्रदर्शनकारियों ने तिराना में सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच पुलिस के खिलाफ आतिशबाज़ी की और पत्थर फेंके। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस, वॉटर कैनन और रबर की गोलियां चलाईं। प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार के आरोपों/बेरोज़गारी/शिक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।