अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म से तेलुगू में डेब्यू करेंगी अनुष्का शर्मा: रिपोर्ट
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता अल्लू अर्जुन व फिल्ममेकर एटली की आगामी फिल्म की कास्ट में ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शामिल होने के लिए बातचीत कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डील पक्की होने पर अनुष्का का यह तेलुगू सिनेमा में डेब्यू होगा। बकौल रिपोर्ट, ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म की को-लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर किरदार निभाएंगी।