अल्लू अर्जुन के हैदराबाद वाले घर पर हमले के बाद उनके बच्चों को भेजा गया सुरक्षित जगह
अभिनेता अल्लू अर्जुन के हैदराबाद वाले घर पर हमले के बाद उनके बच्चों अरहा और अयान को कार से सुरक्षित जगह भेजे जाने का वीडियो सामने आया है। संध्या थिएटर में मची भगदड़ में मरने वाली महिला के लिए न्याय मांग रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने रविवार को अल्लू के घर के बाहर तोड़फोड़ की और दीवारों पर चढ़ गए थे।