अल्लू अर्जुन बनेंगे विराट और विक्की कौशल के पड़ोसी, ₹16 लाख/माह रेंट पर लिया अपार्टमेंट
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने जुहू (मुंबई) में समुद्र के पास एक 5 बेडरूम का अपार्टमेंट तीन साल के लिए ₹16 लाख/माह रेंट पर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस अपार्टमेंट की असल कीमत ₹25 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपार्टमेंट के साथ वह विराट कोहली व अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल व कटरीना कैफ के पड़ोसी बन जाएंगे।