अलग-अलग अमेरिकी डॉलर्स पर किस-किस शख्सियत की होती है तस्वीर
अमेरिका में $1 के नोट पर देश के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की छवि अंकित है। $2 पर तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन और $5 के नोट पर 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की तस्वीर है। $10 पर एलेक्ज़ेंडर हेमिल्टन, $20 पर एंड्रयू जैकसन, $50 पर यूलेसिस ग्रांट और $100 के नोट पर अमेरिका के फाउंडिंग फादर बेंजामिन फ्रेंकलिन की तस्वीर है।