अलग-अलग आयु के लोगों को संतुलित आहार के लिए क्या-क्या खाना चाहिए?
आईसीएमआर ने पोषण माह (1-30 सितंबर) के तहत संतुलित आहार सुनिश्चित करने के लिए टिप्स दिए हैं। आईसीएमआर ने अनाज, दाल व मिलेट्स के मिश्रण और ताज़ी सब्ज़ियों के सेवन की सलाह दी है। बकौल आईसीएमआर, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, बच्चों और किशारों के खाने में दूध, अंडे और मांस को शामिल करना चाहिए।