अलग-अलग देशों के खिलाफ शुरुआती 7 टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने ओली पोप
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ ओली पोप अलग-अलग देशों के खिलाफ शुरुआती 7 टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पोप ने श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ के तीसरे मैच में शुक्रवार को यह उपलब्धि हासिल की। पोप ने अपने टेस्ट करियर में दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, भारत, वेस्टइंडीज़ और श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा है।