अलग-अलग रंग वाले ओलंपिक रिंग्स का क्या होता है मतलब?

1913 में पिअर डी कूबर्टां द्वारा डिज़ाइन किए गए ओलंपिक सिंबल में समान आकार के 5 अलग-अलग रंग के इंटरलेस्ड रिंग्स/छल्ले होते हैं। नीले, पीले, काले, हरे और लाल रंग के छल्ले 5 महाद्वीपों की एकता और ओलंपिक खेलों में दुनियाभर के ऐथलीट्स के एकजुट होने का प्रतीक हैं। हालांकि, महाद्वीपों का किसी विशेष रंग से संबंध नहीं माना जाता।

Load More