अलग पार्टी बनाकर 'बुलडोज़र' चिह्न पर चुनाव लड़िए, घमंड टूट जाएगा: योगी का नाम लिए बिना अखिलेश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जारी ज़ुबानी जंग के बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, "अगर...आपका बुलडोज़र इतना ही सफल है तो अलग पार्टी बनाकर 'बुलडोज़र' चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ जाइए।" उन्होंने लिखा, "आपका भ्रम...टूट जाएगा और घमंड भी। वैसे भी...आप बीजेपी में होते हुए भी 'नहीं' के बराबर ही हैं।"